सेंधमारी करनेवाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे। समाचार ऑनलाइन

पुणे शहर के आंबेगांव, कात्रज इलाके में बंद घरों से चोरी करनेवाले चोर को पांच महीने के बाद भारती विद्यापीठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस 1 लाख 54 हजार रुपए का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई 24 सितंबर को गायमुख चौक में शाम 5 बजे के करीब की गई थी।

शौक के लिए बाइक चुराना पड़ा महंगा, दो नाबालिग हिरासत में

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’82e4c61a-c570-11e8-9f1f-3fd7c331d355′]

दीपक राजेंद्र निखल (19, आंबेगांव) को गिरफ्तार किया गया है। पांच महीने पहले राजस सोसायटी में दिनदहाड़े चोरी करनेवाले चोर के बारे में जानकारी पुलिस कर्मचारी उज्वल मोकाशी व शिवदत्त गायकवाड़ को मिली थी। पुलिस ने जाल बिछाकर चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछचाछ में उसने बताया कि अपने साथीदार की मदद से कात्रज, आंबेगांव परिसर में डेढ़ साल पहले भी चोरी की थी। आरोपी के पास से सोने के गहने, गाड़ियों से गहनें, मोबाइल चोरी की थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी द्वारा भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में 5 चोरी के मामले में उजागर हुए हैं। पुलिस आरोपी के दूसरे साथीदार को ढूंढ रही है। इस मामले में पुलिस उप निरीक्षक शिवदास गायकवाड जांच कर रहे हैं।

[amazon_link asins=’B07DB85QZ3,B07FH4PDHJ,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5b1bb97f-c571-11e8-8c57-a3fb2d0f5797′]

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र सेनगांवकर, पुलिस उपायुक्त बच्चन सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त रविंद्र रसाल, भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस निरीक्षक विष्णु पवार, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) विष्णु ताम्हाणे के मार्गदर्शन में डीबी के अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक शिवदास गायकवाड, सहायक पुलिस फौजदार प्रदीप गुरव, पुलिस हवालदार विनोद भंडलकर, श्रीधर पाटिल, गणेश सुतार, प्रणव सकपाल, उज्वल मोकाशी, समीर बागसिराज, दत्तात्रय पवार, सुमित मोघे, जगदीश खेडेकर ने की।