पीएम मोदी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि सिंह ने राष्ट्रनिर्माण के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा की है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’171f654d-c15e-11e8-b155-b5e278dc6b2f’]

जानते है मनमोहन सिंह के बारे में कुछ खास बातें

  • मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब प्रांत के गाह बेगल गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान में पड़ता है।
  • जन्मतिथि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बीते वर्ष बताया था, कि मेरी जन्मतिथि 26 सितम्बर इसलिए मानी जाती है कि स्कूल के रिकार्ड में यही तिथि दर्ज है।
  • डाक्टर मन मोहन सिंह को उनकी सादगी के अलावा उनकी उच्च शिक्षा के लिए भी सम्मानित स्थान प्राप्त है | श्री सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में बी.ए (आनर्स) की पढ़ाई पूरी की | साल 1954 में यहीं से एम.ए (इकोनॉमिक्स) में भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया|
  • पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त करने के लिए वह कैंब्रिज विश्वविद्यालय गए जहां उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राइट्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नेफिल्ड कॉलेज से मनमोहन सिंह ने डी. फिल की परीक्षा उत्तीर्ण की| मनमोहन सिंह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में व्याख्याता के पद पर नियुक्त होने के बाद जल्द ही प्रोफेसर के पद पर पहुंच गए।
  • मनमोहन सिंह ने दो वर्ष तक दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी अध्यापन कार्य किया। आज इन्हें दुनिया एक कुशल अर्थशास्त्री के रूप में जानती है।

[amazon_link asins=’B07D96YKGC,B00II0JFY6′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0a9a0fd3-c160-11e8-8c65-3725606336f0′]

 

आधार पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

86 वर्ष के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं डॉक्टर सिंह के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मनमोहन सिंह जी का जन्मदिन हमारे लिए एक अवसर है कि हम राष्ट्रनिर्माण के लिए की गई उनकी निःस्वार्थ सेवा एवं समर्पण की सराहना करें और उसे याद करें।’ उन्होंने कहा, ‘उनको जन्मदिन की बहुत बधाई। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।’

कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत और पार्टी के कई दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। वर्तमान में पाकिस्तान के पंजाब में चलवाल जिले के गह में 26 सितंबर, 1932 को जन्मे मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। मनमोहन सिंह आज 86 वर्ष के हो गए जो एक अर्थशास्त्री के तौर पर विख्यात और नरसिंह राव की सरकार में वित्त मंत्री भी रहे।

आधार पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला