पुणे के ज्वेलर्स की दुकानों को लूटनेवाले गिरफ्तार

पुणे समाचार

चार साल पहले पुणे के प्रसिद्ध ज्वेलर्स के दुकान में हथियारों के बलबूते पर लूटनेवाली गैंग को आखिरकार पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच युनिट 2 की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अजय चंद्रकांत त्रिपाठी (34) और गौरीशंकर दिनेशकुमार त्रिपाठी (30) गिरफ्तार किया है।

यह दोनों आरोपियों ने अपने कुछ साथीदारों के साथ मिलकर 2014 में पुणे के कोरेगांव में स्थित पी एम जी एण्ड ज्वेलर्स दुकान से 1 करोड़ 42 लाख रूपए का माल लूट लिया था। ठीक उसी तरह हडपसर इलाके के सोनीगरा ज्वेलर्स में पिस्तौल का डर दिखाकर लाख रूपए के सोने के गहने लूट कर फरार हो गए थे। तब से पुलिस इन फरार आरोपियों को ढूंढ रही थी। यह गैंग दुकान में गहने खरीदने के बहाने जाती थी और मौका पाकर हथियार के बलबूते पर लूटकर फरार हो जाती थी।

यह कारवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, पुलिस उपायुक्त पंकज डहाणे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त समीर शेख, पुलिस निरीक्षक सतीश निकम, पुलिस निरीक्षक राम राजमाने, सहायक पुलिस निरीक्षक अन्सार शेख, पुलिस कर्मचारी राजकुमार तांबे, दिनेश गडांकुश, सिराज शेख, राजू केदारी, किशोर वग्गु, चंद्रकांत महाजन ने की है।