‘इस’ एयरपोर्ट पर अब महिलाओं को मिलेगी पिंक कैब

बेंगलुरु : समाचार ऑनलाइन  – कैब ड्राइवरों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आने के बाद कर्नाटक स्टेट टूरिजम डिवेलपमेंट बोर्ड (केएसटीडीसी) सुरक्षा के लिए नया प्रॉजेक्ट लाया है। केएसटीडीसी महिला यात्रियों के लिए पिंक कैब्स संचालित करेगा। इन पिंक कैब्स में महिला ड्राइवर होंगी। प्रॉजेक्ट के मद्देनजर सभी आवश्यक चीजों को जुटाकर जल्द ही इन कैब्स को संचालित किया जाएगा।
एयरपोर्ट सुविधा के लिए महिला कैब ड्राइवरों को पंजीकरण कराने के लिए कहा गया था, जिसके लिए 15 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। उनके वाहनों को निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने ग्रीन सिग्नल दे दिया। इस नई सहूलियत के साथ ही महिला यात्रियों ने राहत की सांस ली है। सूत्रों ने बताया कि पिंक कैब सर्विस सामान्य रूप से संचालित होगी।
बता दें कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए नई सुविधा की शुरुआत की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में ऐसी कई योजनाएं लाने की तैयारी जोरदार तरीके से की जा रही है। आने वाले 15 दिनों के भीतर इस नई सेवा का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कैब्स में केएसटीडीसी का लोगो भी नजर आएगा। गाड़ी में जीपीएस ट्रैकर के साथ-साथ, पैनिक बटन भी लगा होगा ताकि आपात स्थितियों में इसका इस्तेमाल किया जा सके।

मार्च 2019 तक बंद हो जाएंगे देश के ATM ?