पिंपरी : तारिणी स्टील प्रा. लि. कंपनी में मजदूर की मौत! कंपनी के मालिक, सुपरवाइजर पर एफआईआर

आलंदी : कंपनी में काम करने के दौरान शरीर पर लोहे के तार का एक क्वाइल बंडल गिरने से घायल हुए मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में आलंदी पुलिस थाने में कंपनी के मालिक और सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह घटना 26 अगस्त, 2019 को लगभग 1.30 बजे रात में चर्होली खुर्द में तारिणी स्टील प्राइवेट लिमिटेड में हुई। सोमवार 12 मार्च को इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

मृत्युंजय लम्बोदर बेहरा (उम्र 40, नि. वडगाव रोड, चर्होली खुर्द, ता. खेड़, मूल नि. सोलपाटा हलपाटा, रा. ओडिशा) मृत मजदूर का नाम है। इस कंपनी के मालिक अभिषेक अग्रवाल (नि, कैंप, पुणे) और कंपनी के सुपरवाइजर किशोर देवीदास कुलकर्णी (नि. वडगांव रोड, साईं पार्क, चर्होली खुर्द, ता. खेड़) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हवलदार दत्तात्रय ज्ञानेश्वर टोके ने आलंदी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर बेहरा घटना के दिन कंपनी में काम कर रहा था। सुबह डेढ़ से दो बजे के बीच जब मशीन पर कॉइल बंडल खत्म हो गया था तब उसने क्वाइल लगाने के लिए क्वाइल स्टैंड टेढ़ा किया। लोहे के तार का बंडल तार से बांध कर क्रेन के हुक में अटकया। क्रेन से बंडल उठाने के दौरान तार टूट गया और लोहे के तार का बंडल बेहरा के ऊपर गिर गया। इसमें गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान 27 अगस्त, 2019 की रात पौने 10 बजे बेहरा की मौत हो गई।

आलंदी पुलिस थाने में अचानक मौत की सूचना दर्ज कराई गई। हालांकि, जांच में सामने आया कि कंपनी के मालिक अभिषेक अग्रवाल और कंपनी के सुपरवाइजर किशोर कुलकर्णी ने कंपनी में श्रमिकों की सुरक्षा की दृष्टि से कोई उपाय नहीं किया। लोहे के तारों का बंडल उठाते समय किसी भी तरह का मार्गदर्शन नहीं किया। इसलिए मजदूर की मौत के मामले में सोमवार रात उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आलंदी पुलिस आगे की जांच कर रही है।