पिंपरी- स्वारगेट मेट्रो निगड़ी तक चलेगी; पेश हुआ डीपीआर

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

मेट्रो परियोजना का स्वारगेट से पिंपरी का रूट निगड़ी तक बढ़ाने की गतिविधियां तेज हो गई है। पिंपरी के मोरवाड़ी चौक से निगड़ी के भक्ति- शक्ति चौक तक के मेट्रो निर्माण के अतिरिक्त डीपीआर तैयार हो गया है। महामेट्रो ने इसे पिंपरी चिंचवड़ मनपा को पेश कर दिया है। अतिरिक्त सात किमी के मेट्रो रूट के लिए 1500 करोड़ रुपए की लागत अनुमानित है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d5d72dd7-cbb8-11e8-aeae-4fcf43c1db20′]

रोक के बावजूद बिल्डरों को एनओसी देना पड़ा महंगा

पुणे मेट्रो परियोजना के तहत स्वारगेट से पिंपरी रूट का निर्माण कार्य शुरू है। यह रूट पिंपरी की बजाय निगड़ी तक बढाने पर पिंपरी चिंचवड शहर के काफी लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। यह भूमिका स्पष्ट करते हुए निगड़ी तक मेट्रो बढाने की मांग गत कई माहों से की जा रही है। इसके लिए स्थानीय संस्था- संगठनों ने आंदोलन भी किया। आखिरकार मनपा ने महामेट्रो को निगड़ी तक का डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए।

[amazon_link asins=’B01DDP83FM,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e1f4fbfd-cbb8-11e8-a97c-83aedf988653′]

महामेट्रो ने यह डीपीआर तैयार कर लिया है हालिया उसे मनपा को पेश भी किया गया। इसकी पुष्टि करते हुए मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर ने बताया कि, पिंपरी से निगड़ी तक के सात किमी मेट्रो रूट का अतिरिक्त डीपीआर तैयार हो गया है। इसके लिए 1500 करोड़ की लागत अनुमानित है। इसके 200 करोड़ रुपए का हिस्सा मनपा को वहन करना होगा। आधे खर्च का वहन केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा और बचा हुआ खर्च महामेट्रो उठाएगी।