Pimpri News | 2 दिन में हत्या की 4 वारदातों से दहली उद्योगननगरी

पिंपरी संवाददाता : Pimpri News | बीते 48 घँटों में हत्या की चार वारदातों से पिंपरी चिंचवड़ की उद्योगननगरी दहल उठी है। इसमें से एक हत्या की वारदात में सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। (Pimpri News) घोराडेश्वर में सामने आए इस मामले में आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा आरोपी जोकि उसका दोस्त है, फरार है। दूसरी वारदात झगड़ा सुलझाने में की गई अगुवाई से नाराजगी में हुई है। निगड़ी की इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके तीन किशोर उम्र के साथियों को हिरासत में लिया गया है। हिंजवड़ी में एक सुरक्षा रक्षक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है, उसे भी चंद घँटे में गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार की सुबह चिखली में सामने आयी हत्या की वारदात में आरोपी तक पहुंचने में पुलिस नाकाम हुई है। हालांकि पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि, पुलिस जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल देगी।

तलेगांव दाभाड़े पुलिस की सीमा में घोराडेश्वर की पहाड़ी पर एक 19 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर और पत्थर से कूचकर उसकी बड़ी निर्ममता से हत्या किये जाने की घटना सोमवार की सुबह सामने आई है। इस मामले में देहूरोड और तलेगांव दाभाड़े पुलिस ने महिला के देवर जोकि उसके पति का चचेरा भाई है, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की अपनी भाभी पर बुरी नजर थी। रविवार को भगवान के दर्शन के बहाने वह उसे घोराडेश्वर पहाड़ी के प्राचीन मंदिर पर ले गया। यहां उसने अक्षय कारन्डे नामक अपने दोस्त को भी ‘मजा करने’ के लिए बुला लिया। पहाड़ी पर झाड़ियों में ले जाने के बाद उन्होंने महिला से शरीर सुख की मांग की। उसने मना किया औऱ अपने पति को देवर की सारी करतूत बताने की धमकी दी। इस पर अक्षय ने उसके साथ दुष्कर्म किया और महिला का देवर उसे सहयोग देता रहा। बाद में वापस उन्होंने महिला से शरीर सुख की मांग की। इसका विरोध करने पर देवर ने अपनी भाभी के दुपट्टा से उसका गला घोंटकर और पत्थर से उसका सिर कूचकर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी। महिला के पति की शिकायत पर देहूरोड ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर तलेगांव पुलिस के हवाले कर दिया।

(Pimpri News) यहां हिंजवड़ी में पत्नी को लेकर अश्लील कमेंट्स करने से नाराज पति ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिये जाने की घटना सोमवार की शाम सामने आई। मृतक का नाम अच्युत भुवान (37, निवासी सुस रोड, बाणेर, पुणे, मूल निवासी आसाम) है। उसकी हत्या के आरोप में हिंजवड़ी पुलिस ने वारदात सामने आने के चंद घंटों में कमल राजन शर्मा (18, निवासी सुस रोड, बाणेर, पुणे) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों भी एक सिक्योरिटी एजेंसी में कार्यरत हैं। कमल कभी कभी अच्युत के पास रहने के लिए आता था। वारदात से दो दिन पहले उसने कमल की पत्नी को लेकर अश्लील कमेंट किये, जिस पर से दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। वारदातवाले दिन वह काम से अच्युत के घर लौटा दोनों ने शराब पी। इसके बाद उसने फिर कमल की पत्नी को लेकर भद्दे कमेंट किये। इससे गुस्साए कमल ने गमछे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सामने आने के बाद केवल सीसीटीवी फुटेज और एक छोटे बच्चे द्वारा कमल को घबराहट में भागते देखे जाने की जानकारी के आधार पर पुलिस ने कमल को धरदबोचा। पहले तो वह काफी टालमटोल करता रहा लेकिन बाद में वारदात स्वीकार कर ली।

तीसरी घटना निगड़ी ओटा स्किम में रविवार की देर रात पौने एक बजे के करीब घटी। इसमें सीमेंट के ब्लॉक से मारकर संपत भीमराव गायकवाड़ (45, निवासी लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे बसाहट, निगड़ी, पुणे) की हत्या कर दी गई। इस मामले में निगड़ी पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की टीमों ने संतोष यादव अडागले (39) और वैभव उर्फ बिच्या संतोष अडागले (19, दोनों निवासी लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे बसाहट, निगड़ी, पुणे) नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके किशोर उम्र के तीन साथियों को हिरासत में लिया है। उन्होंने यह हत्या इसलिए की क्योंकि संपत ने आरोपियों और दूसरे गुट के साथ हुए झगड़े में सुलह की थी। वारदात वाली रात उन्होंने पहले संपत के घर पर पत्थर मारे, जब उसका जवाब मांगने वह बाहर आये तो उनके साथ मारपीट की और सीमेंट ब्लॉक मारकर उनकी हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह चौथी वारदात चिखली की नेवाले बस्ती में सामने आयी है। इसमें वीरेंद्र वसंत उमरगी (42) नामक व्यक्ति की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आज सुबह गणेश सिद्धि पार्क में उनकी लाश मिलने से खलबली मच गई है। चिखली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

Web Title : Pimpri News | In 2 days, the industrial city has been affected by 4 incidents of murder.

Navi Mumbai | महाराष्ट्र : शव के टुकड़े कर फेंकने के मामले में मृत व्यक्ति के पत्नी के शामिल होने का पर्दाफाश

Mumbai Crime | महाराष्ट्र : कॉलर पकड़कर पुलिसकर्मी से किन्नर ने की मारपीट ; तीन गिरफ्तार

Crime News | पहले पिलाया बियर, इसके बाद रॉड से हमला कर आखिर में मरने तक ट्रक के नीचे दबाए रखा