Pimpri News | संतान सुख के लिए महिला को पिलाया मुर्गी का खून

पिंपरी : Pimpri News | खुद यौन दृष्टि से सक्षम नहीं रहने के बावजूद संतान सुख के लिए पत्नी के साथ अघोरी प्रकार करते हुए उसे मुर्गी का खून पिलाये जाने की चौंकानेवाली जानकारी सामने आयी है। (Pimpri News ) पिंपरी चिंचवड़ शहर के भोसरी आलंदी रोड इलाके में यह घटना घटी है। इसमें पति के इंजीनियर रहने की झूठी बात पीड़िता को बताई गई, उसके साथ जादू टोना, करने ससुर द्वारा जबर्दस्ती करने की कोशिश और दहेज के लिए पीड़ित महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है।

इस मामले में पीड़ित महिला ने अपने पति अमित सुदाम वाघुले (33), ससुर सुदाम श्रीपति वाघुले (62) और सास संध्या सुदाम वाघुले (53, सभी निवासी ओंकार निवास, संभाजीनगर कालोनी नँबर 6, आलंदी रोड, भोसरी, पुणे) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार भोसरी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (ए), 354 (ए), 323, 504, 506, 34 और नरबलि व अनिष्ट अघोरी प्रथा व जादू टोना प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बहरहाल पिंपरी चिंचवड़ की औद्योगिक व आईटी नगरी में इस तरह की घटना सामने आने से खलबली मच गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले पीड़ित महिला का अमित वाघुले के साथ विवाह हुआ है। उसे बताया गया था कि वह इंजीनियर है, जबकि यह साफ झूठ था। वह लैंगिंक दृष्टि से सक्षम नहीं है इसलिए उन्हें कोई संतान नहीं है। हालांकि उसका ठीकरा भी पीड़िता पर ही फोड़ा जाता रहा। पीड़िता को रत्नागिरी का घर बनाने के लिए मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। यहां तक कि उसके ससुर ने अमित के इलाज पर ख़र्च करने की बजाय उनसे संतान प्राप्ति करने को लेकर जबर्दस्ती करने की कोशिश की। यह भी पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है। संतान प्राप्ति के लिए उस पर अघोरी व अनिष्ट प्रथा के अनुसार पूजा व जादू टोना किया जाता रहा। यहां तक कि पीड़िता को जबरन मुर्गी का खून पिलाया गया। तीन साल तक ऐसी यातनाओं को सहने के बाद उसकी सहनशीलता का बांध टूट गया और रविवार की रात पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। भोसरी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Web Title : Pimpri News | Hen’s blood is given to the woman for the progeny delight

Pimpri News | सामूहिक दुष्कर्म के बाद देवर ने भाभी की निर्मम हत्या

Crime News | शराब के नशे में धुत बेटे को मां की बात सहन नहीं हुई, घर के छत पर ले जाकर जन्मदाता के साथ ऐसा कुछ किया

Crime News | शर्मनाक ! मुख्याध्यापक ने की छात्रा के साथ गलत हरकत; घर वालों ने सिखाया अच्छा सबक, जमकर धुनाई की