Pimpri News :चिटफंड कारोबारी का अपहरण कर हत्या, पुरे शहर में मची खलबली

पिंपरी : ऑनलाइन टीम – पिंपरी में एक चिटफंड कारोबारी का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव महाड से बरामद हुई है। मृतक का नाम आनंद साहेबराव उनावणे (45 नि. मोरवाडी, पिंपरी) है।  जानकारी के मुताबिक, आनंद का गुरुवार (4 जनवरी) को उनके आवास से अपहरण कर लिया गया था। शनिवार (6 जनवरी) को उसका शव मिला।

इस मामले में मृतक आनंद के भाई विष्णू उनावणे ने पिंपरी पुलिस थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस आनंद की तलाश में जुट गयी। उनके मोबाइल टावर लोकेशन और कॉल डिटेल की जाँच करते समय पुलिस को एक अज्ञात शव की जानकारी मिली। फोटो और शरीर का वर्णन देखने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर रिश्तेदारों को बुलाया। बाद में रिश्तेदारों ने आनंद साहेबराव उनावणे का शव होने की बात कही। पुलिस ने कहा कि आनंद के फोन की लोकेशन कहीं और दिखा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।