Pimpri News :  ‘Bumble’, ‘Tinder’ जैसे डेटिंग App पर युवक से धोखाधड़ी करती थी ‘सायली’, अब पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा  

पिंपरी : ऑनलाइन टीम – बंबल, टिंडर ऐसे डेटिंग ऐप पर युवकों को फ़साने वाली एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच पड़ताल में पता चला कि युवती ने अब तक 16 युवकों को फंसा चुकी है। पुलिस को लड़की के पास से 289 ग्राम सोने के गहने, मोबाईल ऐसे कुल 15 लाख 25 हजार रुपए का माल मिला है। यह कारवाई पिंपरी-चिंचवड अपराध शाखा युनिट चार की टीम ने की है।

गिरफ्तार किये गए लड़की का नाम सायली देवेंद्र काळे (27 नि. साधू वासवानी रोड, पुणे) है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बंबल ऐप पर दोस्ती कर रावेत में एक लड़के को 10 दिसंबर 2020 को मिलने बुलाया। इस दौरान लड़की ने दवाई पिलाकर लड़के के पास से सोने के गहने व नगद रकम ऐसे कुल 1 लाख 85 हजार रुपए लेकर फरार हो गयी। ऐसा ही एक और घटना 17 जनवरी 2021 को घटी। इस मामले में एक लड़का चेन्नई से वाकड आया था। उसका भी 1 लाख 50 हजार रुपए चोरी हो गया।

इस मामलू में पुलिस ने खुद बंबल ऐप पर फेक प्रोफाईल बनाकर आरोपी लड़की को ढूंढा। पुलिस ने आरोपी युवती को पकड़ने के लिए पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। इस रिक्वेस्ट को लड़की के एक्सेप्ट कर ली। जिसके बाद पुलिस और आरोपी लड़की के बीच चैट शुरू हुई। दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। पुलिस ने 26 जानवर को लड़की को मिलने के लिए भूमकर चौक में बुलाया। जैसे ही लड़की वहां पहुंची पुलिस ने उससे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी लड़की पुणे से बाहर के लड़के को इस ऐप में ढूंढ़ती थी। और बातों-बातों में उससे मिलने बुलाती थी। इस दौरान लड़की लॉज या युवक के घर पर मिलने जाती थी। इस दौरान लड़की युवक को बेहोश कर उसे लूट कर चली जाती थी। काम होने के बाद लड़के के मोबाइल फोन को ले जाकर चैट डिलीट कर संबंधित डेटिंग ऐप को डिअ‍ॅक्टिव्ह कर देती थी और फोन को कचरे के डब्बे में फेक देती थी। जांच में पता चला की आरोपी लड़की ने पुणे व पिंपरी चिंचवड में 16 लोगो के साथ धोखाधड़ी की है।

यह कारवाई पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश, अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकळे, पुलिस उपायुक्त सुधीर हिरेमठ, सहाय्यक पुलिस आयुक्त आर आर पाटील, प्रेरणा कट्टे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा युनिट चार के वरीष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रसाद गोकुळे, सहाय्यक पुलिस  निरीक्षक अंबरिष देशमुख, सहाय्यक पुलिस  उपनिरीक्षक धर्मराज आवटे, दादाभाऊ पवार, पुलिस कर्मचारी प्रवीण दळे, नारायण जाधव, संजय गवारे, अदिनाथ मिसाळ, रोहिदास आडे, तुषार शेटे, लक्ष्मण आढारी, मोहम्मद गौस नदाफ, वासुदेव मुंडे, शावरसिद्ध पांढरे, प्रशांत सैद, सुनील गुट्टे, तुषार काळे, सुरेश जयभाये, अजिनाथ ओंबासे, धनाजी शिंदे, सुखदेव गावंडे, गोविंद चव्हाण, स्वाती रुपनवर, वैशाली चांदगुडे, सायबर सेलचे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय तुंगार, राजेंद्र शेटे, नागेश माळी, पोपट हुलगे की टीम ने की।