Pimpri : सांगवी में नाबालिक लड़की ने की आत्महत्या

पुणे : नाबालिग लड़की के फोटो को दोस्तो ने सोशल मीडिया पर शेयर कर उसे बदनाम किया। लड़की ने बदनामी से परेशान होकर घर में दुपट्टे की मदद से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सांगवी के विश्वशांति कॉलोनी में सोमवार को दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास हुई। इस मामले में सांगवी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले विजय दत्तराव पवार (नि. प्रसादनगर, ता. जि. परभणी, वर्तमान नि. विश्वशांति कॉलोनी, पिंपले सौदागर) को गिरफ्तार किया है। लड़की की मां ने मंगलवार को सांगवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की 16 वर्ष की मृत बेटी और आरोपी एक दूसरे को पहचानते हैं। आरोपी ने लड़की के साथ लिए फोटो को अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया। साथ ही मित्र ओंकर सरवदे, वैभव मुलमुले व अनिकेत पवार (नि. पिंपले सौदागर) को टैग किया। लड़की को उसके साथ बोलने की इच्छा नहीं थी फिर भी बात करने की कोशिश की। इसके अलावा, उसने लड़की पीछा किया और उसे बदनाम किया। बदनामी के कारण लड़की ने सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सांगवी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।