Pimpri Crime | झगड़ा सुलझाने से नाराजगी में एक की हत्या

पिंपरी : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Pimpri Crime | झगड़ा सुलझाने में की गई अगुवाई से नाराजगी में एक व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने की वारदात पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Crime) के ओटास्कीम निगडी में सामने आयी है। सोमवार के तड़के हुई इस वारदात मरनेवाले का नाम संपत भीमराव गायकवाड (45, निवासी अण्णाभाऊ साठे वसाहत, ओटास्कीम, निगडी, पुणे) है। इस बारे में उनकी पत्नी संध्या संपत गायकवाड (36) ने निगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

निगड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या की यह वारदात सामने आने के चंद घँटे में वैभव उर्फ बोचू संतोष अडागले, युवराव संतोष अडागले, ओमकार बालू अडागले, चेतन बालू अडागले, संतोष अडागले (सभी निवासी अण्णाभाऊ साठेनगर चाल नंबर दो, ओटास्कीम, निगडी, पुणे) के खिलाफ़ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया। आरोपियों का दूसरे लड़कों के साथ हर झगड़े को संपत गायकवाड़ ने सुलझाया था। इससे वे नाराज चल रहे थे, इसी नाराजगी में उन्होंने संपत के घर पर पत्थर मारे। जब उन्होंने उसका जवाब मांगा तब आरोपियों ने लात- घूंसों और सीमेंट के ब्लॉक से मारपीट की जिसमें उनकी जगह पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से नीचे बिखरे खून के निशान को पानी से धोकर साफ़ किया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश लोखंडे कर रहे हैं।

Raj Kundra Case | शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की जमानत मंजूर ; 19 जुलाई को हुई थी गिरफ़्तारी

Crime News | शराब के नशे में धुत बेटे को मां की बात सहन नहीं हुई, घर के छत पर ले जाकर जन्मदाता के साथ ऐसा कुछ किया

Uma Bharti | नौकरशाह हमारे चप्पल उठाने का काम करते है; भाजपा नेता उमा भारती का विवादित बयान

FB Account Cloning | Facebook पर ‘इस’ नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो हो जाएं सावधान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान