Pimpri Crime | पुणे के हिंजवड़ी में दिन-दहाड़े सिर पर धारदार हथियार से वार कर एक की हत्या

पुणे :  पुणे समाचार पिछले कुछ दिनों से पिंपरी-चिंचवड़ शहर और आसपास के परिसर में अपराध (Pimpri Crime) के मामले बढ़ रहे है। कुछ दिनों पहले लगातार आठ दिनों तक शहर में हत्या की वारदात हुई थी। अब शहर के व्यक्ति पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या (Pimpri Crime) करने की घटना हुई है। यह घटना रविवार 3 अक्टूबर की शाम चार से सवा छह बजे के बीच हिंजवड़ी (Hinjewadi) के चुड़ोबानगर, हुलावले बेंद्रे बस्ती में हुई।

मृतक का नाम संतोष विश्वनाथ माने (उम्र 38 ) है। इस मामले में उसकी पत्नी (उम्र 35 ) ने हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन (Hinjewadi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात वजहों से शिकायतकर्ता के पति संतोष माने के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर हिंजवड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Web Title : Pimpri Crime | murdered sharp weapon hinjewadi crime news

Twitter

Crime News | आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा ; फलटण में 5 लोगों पर केस दर्ज 

drugs case | NCB बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को टारगेट क्यों करती है? समीर वानखेडे का करारा जवाब

Maharashtra | खुद की किडनी देकर मां ने बचाई बेटे की जान, ब्लड ग्रुप अलग होने के बावजूद किया किडनी दान और……