Pimpri Crime | अण्णासाहेब मगर स्टेडियम में 12 साल के लड़के ने की आत्महत्या

पिंपरी: (Pimpri Crime) पिंपरी के विठ्ठलनगर परिसर में रहनेवाले 12 वर्षीय 8वीं में पढनेवाले लड़के (Pimpri Crime) ने अण्णासाहेब मगर स्टेडियम (Annasaheb Magar Stadium) स्थित पेड़ से साड़ी की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। सुशांत तानाजी सरवदे (Sushant Tanaji Sarvade) (उम्र 12 नि.  विठ्ठलनगर , पिंपरी) आत्महत्या करनेवाले लड़के का नाम है।

बाहर जा रहा हूँ, ऐसा कहकर गुरुवार सुबह घर से निकला था। अण्णासाहेब मगर स्टेडियम के पास स्थित एक पेड़ से साड़ी की मदद से फांसी लगा लिया। इस घटना के बारे में उसके दोस्त ने घर जाकर जानकारी दी इसके बाद घर के सभी लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

सुशांत मामा के गांव उस्मानाबाद पढने के लिए गया था हाल ही में वो आठवीं में गया था| लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन क्लास चालू था इसलिए दिसंबर में वो पिंपरी आया था। वह अपने पीछे मां, पापा, एक भाई और दो बहन को छोड़ गया है। सुशांत एक साधारण परिवार से है, वो आत्महत्या कर ले ऐसा घर में कुछ हुआ नहीं था। इसलिए सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकता है। किसी ने तो उसकी हत्या की है, ऐसी संभावना उसके माता-पिता ने जताई है पिंपरी पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।