दहेज के लिए भूल गया पवित्र रिश्ता, 6 पर केस दर्ज

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – पारिवारिक विवाद में महिला की बार-बार पिटाई कर उसके चरित्र पर संदेह जताकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इस मामले में महिला ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस मामले में 23 वर्षीय महिला ने पिंपरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अतुल महादेव शिंदे (उम्र 30 वर्ष), संगीता महादेव शिंदे (उम्र 50 वर्ष), महादेव विश्वनाथ शिंदे (उम्र 55 वर्ष), भगवान शिंदे, सुशील शिंदे व रेशमा शिंदे (सभी नि. ससाणे चॉल, विट्ठल नगर, पिंपरी) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2015 से 11 मई 2019 के बीच यह घटना घटी. आरोपियों ने शिकायतकर्ता महिला को मामूली पारिवारिक विवाद में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. सुसराल वालों ने घर बनाने के लिए मायके से पैसे लाने की मांग की थी. विवाहिता ने इंकार कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने महिला को दो बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया और वापस घर आने पर जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के चरित्र पर संदेह जताते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इस मामले में केस दर्ज किया गया है. पिंपरी पुलिस मामले की जांच कर रही है.