पिंपरी चिंचवड महापालिका आयुक्त श्रावण हर्डीकर का तबादला, राजेश पाटील बने नए आयुक्त

पिंपरी : ऑनलाइन टीम – पिंपरी-चिंचवड महापालिका के आयुक्त श्रावण हर्डीकर का तबादला हो गया है। उनकी जगह ओडिशा कैडर के राजेश पाटील को आयुक्त पद पर नियुक्ती किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से श्रावण हर्डीकर के तबादले की चर्चा शुरू थी। लेकिन कोरोना काल में अच्छे काम करने पर उन्हें और कुछ दिन आयुक्त के पद पर रखा गया। आखिरकार आज श्रावण हर्डीकर को पुणे में पंजीकरण महानिरीक्षक के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया।

पिंपरी चिंचवड़ आयुक्त पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही थी। लेकिन राजेश पाटिल को नियुक्त किया गया है। राजेश पाटिल को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विश्वासी कहा जाता है। उन्हें पिंपरी चिंचवड महापालिका के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि मौजूदा समय में पिंपरी चिंचवड महापालिका में भाजपा सत्ता में है।

गौरतलब हो कि फरवरी 2017 में पिंपरी चिंचवड़ महापालिका में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रवण हार्डिकर जो नागपुर महापालिका के आयुक्त थे, उन्हें पिंपरी चिंचवड़ महापालिका के आयुक्त के रूप में नियुक्त किया था।