पिंपरी कैम्प में साबुन व्यापारी की गला रेतकर हत्या

पिंपरी चिंचवड़ : पुणे समाचार

पिंपरी चिंचवड़ परिसर में 52 वर्षीय साबुन व्यापारी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला उजागर हुआ हैं।अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर व्यापारी की मां भी घायल किया हैं। यह घटना कल देर रात घटी हैं। आज सुबह यह घटना उजागर हुई हैं। प्रदीप हिंगोरानी ऐसा मृतक व्यापारी का नाम हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, प्रदीप हिंगोरिया साबून के होलसेल व्यापारी हैं। प्रदीप अपनी मां के साथ रहते थे। आज सुबह पिंपरी मार्केट में घर की रसोई में उनकी लाश मिलने से परिसर में खलबली मच गई। मंगलवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने प्रदीप हिंगोरिया के घर मे घुसकर गला घोंटकर व्यापारी की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घर मे व्यापारी की मां के साथ अज्ञात आरोपी की हातापाई हुई। इस घटना में व्यापारी की मां भी घायल हुई हैं। आज सुबह जब घरकाम करने वाले महिला आई टैब 9 बजेे यह घटना उजागर हुई हैं। घरकाम करने वाली महिला ने पुलिस को खबर देने के बाद पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुए। शव को पोस्ट मार्टम के लिए यशवंतराव चव्हाण रुग्णालय में भेज दिया गया हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की जांच में पिंपरी पुलिस जुटी हैं।