PHOTOS : ‘इन’ एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र की कीमत जान हैरान रह जायेंगे आप

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने स्टाइल, फैशन सेंस, ड्रेसअप, मेकअप को लेकर काफी कंसर्न रहती है। एक्ट्रेस हर एक चीज़ को बड़े ही बारीकी से देखती है। चाहे वो कपड़े हो या नेल पोलिश ही क्यों न। उन्हें हर हाल में खूबसूरत दिखना होता है। बॉलीवुड स्टार्स के चाहने वाले भी कम नहीं है और फैंस उनके हर एक फैशन को भी फॉलो करते है। जिसके लिए स्टार्स को भी उनके फैशन सेंस को ध्यान में रखना पड़ता है। वरना यूजर एक सेकंड नहीं लगाते उन स्टार्स को ट्रोल करने के लिए। बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्ट्रेस है जो काफी महंगे मंगलसूत्र पहनते है। जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जायेंगे।

अनुष्का शर्मा –
11 दिसंबर 2017 को विराट-अनुष्का की शादी हुई। जिसने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी। शादी के समय अनुष्का ने जो मंगलसूत्र पहना था उसकी कीमत 52 लाख रूपए है। उनके मंगलसूत्र में डायमंड लगे हुए हैं।

ऐश्वर्या राय –
20 अप्रैल 2007 को अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी की। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय के मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रुपए है जिसमें डायमंड लगे हुए हैं।

करिश्मा कपूर –
करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से 29 सितंबर, 2003 में शादी की थी। इस दौरान संजय ने करिश्मा के गले में 17 लाख रुपए वाला मंगलसूत्र डाला था। हालांकि, की ये शादी टिक न सकी और अब दोनों का तलाक हो चुका है।

शिल्पा शेट्टी –
बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में अपना अहम स्थान रखने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से साल 2002 में शादी की थी। शिल्पा शेट्टी मंगलसूत्र को कलाई में पहनती हैं। शिल्पा शेट्टी के मंगलसूत्र की कीमत 30 लाख रुपए है।

काजोल –
बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल काजोल और अजय देवगन की शादी 22 फरवरी 1999 में हुई थी। काजोल का मंगल सूत्र डायमंड से जड़ा हुआ है। जिसकी कीमत 21 लाख है।