PHOTOS VIRAL : क्यूटनेस में सनी लियोन के बेटे अशर दे रहे तैमूर को टक्कर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी आये दिन सुर्खियों में बनी रहती है। देश-विदेश में करोड़ों की संख्या में उनके चाहने वाले है। वह अपनी बोल्ड लुक और क्यूटनेस को लेकर लोगों में काफी फेमस है। सनी के वजह से उनका परिवार भी हमेशा लाइमलाइट में ही रहता हैं। पापाराज़ी भी इनकी हालचाल पर नज़र बनाये रखते हैं।

अब सोशल मीडिया पर सनी लियोनी के जुड़वां बच्चे सुर्खियों में बने हुए है। सनी के बच्चे जब भी मीडिया के सामने आते हैं, लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। सभी लोग उनके बेटे अशर की तुलना छोटे नवाब तैमूर अली खान से करने लगे हैं। अशर वाकय में तैमूर जैसा ही क्यूट है। इस वजह से उनकी तस्वीरें मीडिया में आते ही वायरल हो जाती है। हालही में सनी अपने बच्चों के साथ घूमती स्पॉट हुई।

जिसकी तस्वीरें अब सामने आने लगी है। इन तस्वीरों में अशर मीडिया के सामने हाथ हिलाते नज़र आ रहे है। सनी लियोनी की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द फिल्म ‘कोका कोला’ में नज़र आएगी।