Photos Viral : सलमान खान अब इस हॉट ब्राजीलियाई एक्ट्रेस संग करेंगे काम

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम है जिनके नाम से फिल्में हिट हो जाती है। सलमान ने कैटरीना कैफ, जरीन खान, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई एक्ट्रेस को अपने साथ लॉन्च किया है। इसी के साथ भाईजान हमेशा से  अपनी दरिया दिली के लिए फेमस हैं। ऐसे में इस बार भी वे नए साल में बॉलीवुड इंडस्ट्री को ब्राजीलियाई एक्ट्रेस और मॉडल लैरिसा बोन्सी से परिचित करवाने वाले हैं।

 

 

 

 

 

 

 

https://www.instagram.com/p/B8eO9mtA-sg/?utm_source=ig_web_copy_link

जानकारी खुद लैरिसा बोन्सी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। हाल ही में उन्होंने सलमान खान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं बॉलीवुड के मशहूर और जाने-माने एक्टर सलमान खान के साथ काम करने में गर्व और खुशी महसूस कर रही हूं।

 

 

https://www.instagram.com/p/B8ZMctWg5v2/?utm_source=ig_web_copy_link

मुझे उनके काम और उनके चरित्र से बहुत कुछ को सीखने मिला और मैं उनके काम से प्रभावित हूं। मैं अपने आप को खुशनसीब महसूस कर रही हूं। मेरा दिल कृतज्ञता के साथ धड़कता रहा है… धन्यवाद!#coming soon ‘ |

 

 

कौन हैं लैरिसा बोन्सी –
लैरिसा बोन्सी एक ब्राज़ीलियाई मॉडल, डांसर हैं। इससे पहले वह अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ ब्लॉकबस्टर गीत “सुबह होने न दे” में नजर आयी थी। इसी गाने से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

 

 

https://www.instagram.com/p/B4nD5mFAprO/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

इसके अलावा सुपर डांसर टाइगर श्रॉफ, सूरज पंचोली के साथ कुछ म्यूजिक वीडियो एल्बम भी किए हैं।  वह एक बेहतरीन डांसर ही नहीं, बल्कि एक शानदार कलाकार भी हैं। लैरिसा बोन्सी ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में “नेक्स्ट एनी” और “थिक्का” जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है।