Photos Viral : बीच पर बिकिनी पहनकर बेहद हॉट नज़र आई नेहा धूपिया

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अपने पति अंगद बेदी संग मालदीव में छुट्टियां माना रही है। दरअसल 27 अगस्त को नेहा का बर्थडे है। इस लिए यह कपल मालदीव पहुंचे है। 27 अगस्त को नेहा 39वें साल की हो जाएंगी। इस बीच नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव बीच की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें नेहा धूपिया बिकनी पहने वहां एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं।

नेहा के साथ उनके पति अंगद बेदी भी नज़र आ रहे है। यह फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में नेहा रेड डॉट्स वाली बिकनी पहनी हुई है। जिसमें वह बेहद हॉट नज़र आ रही है। इन फोटोज़ को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है कि ‘वीकेंड का मजा लेने के साथ बीच का मजा लिया जा रहा है। बता दें कि नेहा धूपिया ने अपना हनीमून मालदीव में ही मनाया था। और यह पहली बार है जब दोनों अपनी बेटी मेहर के साथ फिर से गए हुए हैं।

वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा धूपिया MTV Roadies में बतौर टीम लीडर काम कर रही हैं। वहीं अंगद बेदी जल्द ही एक्ट्रेस सोनम कपूर और दलकीर सलमान की अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आने वाले हैं।