Photos Viral : बिकिनी लुक में बेहद HOT नजर आ रही काजल अग्रवाल, देखें तस्वीरें

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – साउथ से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इन दिनों वह फिल्म ‘इंडियन 2’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार कमल हासन के साथ नजर आएंगी। हालांकि मौजूदा समय में काजल मालदीव में हॉलीडे एन्जॉय कर रही है। हालही में काजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ हॉट फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों में काजल बिकिनी पहने नजर आ रही है।

 

काजल का ये बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक तस्वीर में काजल अग्रवाल फ्लोटिंग बलून पर बैठकर समुद्र की लहरों का आनंद ले रही हैं। ये कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी काजल अपने ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। काजल इंस्टा पर भी काफी पॉपुलर है। यहां उन्हें 12 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है।

 

.