Photos Viral : बूढ़ी हो चुकी है बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया!, बाल भी हो चुके है सफ़ेद

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों मालदीव में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। जहां से उनकी कई सारी फोटोज भी सामने आई है। 27 अगस्‍त को नेहा ने अपना 39वां बर्थडे मनाया। इस दौरान वह अपने पति अंगद बेदी के साथ नज़र आ रही है। नेहा ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वह अपने पति के साथ बहुत खुश नज़र आ रही है। दोनों इन दिनों मालदीव में क्वालिटी समय बिता रहे है।

नेहा अपने पति अंगद और बेटी मेहर के साथ वहां गई हुई हैं। इस तस्वीर को शेयर करते वक्त नेहा ने लिखा है कि ” वीकेंड पर समुंद्र पर #maldives।” अपने इस वेकेशन में नेहा काफी खुश नजर आ रही हैं। नेहा द्वारा शेयर किये गए फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि इसमें नेहा के सफ़ेद बाल साफ़-साफ़ नज़र आ रहा है। हालांकि नेहा ने ऐसा कलर किया है या नहीं ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फोटो में नेहा अपने पति के कंधे पर सर रखी हुई नज़र आ रही है। इस दौरान पति शर्टलेस नज़र आ रहे है। वहीं नेहा काफी बोल्ड नज़र आ रही है।

गौरतलब हो कि नेहा ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद उसने बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री कर ली। नेहा को उनकी फिल्म ‘जूली’ के बोल्ड किरदार के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।