PHOTOS VIRAL : अनुष्का शर्मा ऑरेंज कलर की बिकिनी में दिखीं बेहद हॉट, विराट कोहली ने किया ऐसा कमेंट

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी एक तस्वीर की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल अनुष्का इन दिनों मियामी में हॉलीडे माना रही है। इस दौरान उन्होंने अपनी एक हॉट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो अब तेजी से वायरल होने लगा है। इस फोटो में अनुष्का ऑरेंज बिकिनी पहने नज़र आ रही है।

फोटो में अनुष्का एक बिकिनी पहने बहुत हॉट लग रही हैं। यहां वे एक ऑरेंज बिकिनी में नजर आ रही हैं, जिस पर स्ट्राइप्ड प्रिंट है। अनुष्का बिकिनी पहने बीच के पास बैठे हुए मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ड्रॉप ईयररिंग्स और सनग्लासेज से एक्सेसराइज किया है। फोटो के साथ अनुष्का ने एक कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘सन किस्ड एंड ब्लेस्ड।’ यह फोटो देख विराट भी अपने आपको रोक नहीं पाए और कमेंट कर डाले।

फोटो पर विराट कोहली ने हार्ट वाले इमोजी के साथ कमेंट किया है। इसके साथ ही फैंस को ये फोटो काफी पसंद आ रहा है। इस फोटो को अब तक 1 मिलियन लोगों ने पसंद किया है। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से शुरुवात की थी। फ़िलहाल अनुष्का के पास कोई भी बड़ी फिल्म नहीं है। वह आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख और कैटरीना के साथ नज़र आई थी।