मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों सुर्खियों में बनी रहती है। हालही में दिशा की फिल्म मलंग का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में दिशा बोल्ड अवतार में नजर आएगी। इस बीच दिशा ने बोल्ड फोटोशूट भी कराया है। जिसको लेकर वह जबरजस्त वायरल हो रही है।
दिशा आये दिन अपनी खूबसूरत और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। एक बार फिर से वह अपनी फोटो को लेकर चर्चा में हैं। यह तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उनकी इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इन तस्वीरों में दिशा मलंग लुक में नजर आ रही है। मरून कलर के वनपीस में दिशा बेहद हॉट नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर डाली सभी तस्वीरों में दिशा को लाखों लाइक्स मिले है। इंस्टा पर 29 से ज्यादा मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते है।
https://www.instagram.com/p/B7YXLVDgsgP/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि दिशा पाटनी की फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को भी पसंद किया जा रहा है।