Photos Viral : हार के बाद लंदन में कुछ यूँ छुट्टियां मनाते दिखे विराट-अनुष्का, लोगो ने कहा……..

 

लंदन : समाचार ऑनलाईन – वर्ल्ड कप क्रिकेट में सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड से हार कर भारतीय टीम के टुर्नामेंट से बाहर होने के बाद से पूरी टीम खासकर भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर आलोचना हो रही है। लेकिन विराट इन आलोचनाओं की परवाह किये बिना लंदन में अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने विराट और अनुष्का को लंदन में घूमने की तस्वीरों पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

लंदन में अनुष्का के साथ गुजार रहे वक्त

बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का लंदन में ही है और साथ में वक्त बिता रहे हैं। भारत का वर्ल्ड कप का सफर खत्म होने के साथ वर्ल्ड कप भी खत्म हो चुका है। कहा जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने की वजह से पूरी टीम लंदन में ही रुकी हुई है। जबकि उप कप्तान अपने परिवार के साथ मुंबई वापस लौट चुके हैं।

रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की मांग

नाराज फैंस ने अब यह मांग रख दी है कि विराट को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाया जाए। वहीं एक फैंस ने लिखा है, रोहित शर्मा विराट कोहली से बेहतर कप्तान है, जिन्होंने अपनी कप्तानी को आईपीएल में भी साबित किया है। मुंबई इंडियन्स को चैंपियन बनाकर। कोहली बेहतरीन बल्लेबाज है लेकिन अच्छे कप्तान नहीं।