Photos : बॉलीवुड में ‘इन’ सेलेब्रिटियों ने किया लव मैरिज, फिर भी हुए अलग

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में ज्यादातर ऐसे सेलिब्रिटी है जिन्होंने लव मैरिज किया है। एक-दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद वह शादी के बंधन में बंधे। कहते हैं कि प्यार की ताकत सबसे बड़ी होती है। प्यार ही तो है जिसमें इंसान सात जन्मों तक साथ निभाने की कस्में खाते हैं। हालांकि इससे बावजूद कई सेलिब्रेटी एक दूसरे का साथ उम्र भर निभा नहीं पाए और वह अलग हो गए।

मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हुआ करते थे। इन दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली थी। हालांकि मई, 2017 में दोनों ने कोर्ट में डिवोर्स के लिए फाइल किया। अब मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है।

ऋतिक रोशन-सुजैन खान
ऋतिक और सुजैन का जोड़ी बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक था। दोनों शादी के 14 साल बाद अलग हुए। हालांकि समय-समय पर दोनों को कई बार साथ देखा गया है।

करिश्मा कपूर-संजय कपूर
करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने शादी के 13 साल बाद साल 2016 में डिवोर्स लिया। दोनों ने अपनी-अपनी राह चुनी और अलग हुए। इन दोनों के दो बच्चे हैं जो करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं।

अमृता सिंह-सैफ अली खान
सैफ अली खान अपने रिलेशनशिप्स को लेकर मीडिया में सुर्खियां बटोरते आ रहे हैं। अमृता सिंह से शादी करने के बावजूद उनका नाम कई मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। सैफ, अमृता सिंह से 12 साल छोटे थे तब उन्होंने शादी की थी। अमृता से 13 साल बाद सैफ अलग हुए। सैफ के दो बच्चे हैं। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान, जो अमृता से हैं। सैफ ने अमृता से डिवोर्स लेने के बाद करीना कपूर से शादी की। अब उनका बेटा तैमूर अली खान है।