PHOTOS : बिहार में जन्मी ये एक्ट्रेसेस आज पूरी दुनिया में कमा रही हैं नाम

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – यूपी और बिहार सुनते ही नज़रों के सामने एक अलग दृश्य खड़ा हो जाता हैं। जो लोग इस जगह को जानते नहीं हैं वह इसे गरीबी और निरक्षरता की नज़रों से ही देखते हैं। लेकिन बता दें कि यूपी बिहार में भी टैलंट की कोई कमी नहीं हैं और यहां से आने वाली अभिनेत्रियों ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में और हॉलीवुड तक अपना मुकाम हासिल किया है। आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएँगे जिनका जन्म बिहार में हुआ और उनका दबदबा आज पूरी दुनिया में छाया हैं।

प्रियंका चोपड़ा –
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई धमाकेदार हिट फिल्में दी और बाद में हॉलीवुड के सफर पर निकल पड़ी। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 में बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब बिहार से अलग हो कर झारखण्ड में शामिल हो गया है।


सोनाक्षी सिन्हा –
सोनाक्षी सिन्हा को तो कौन नहीं जानता! सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। उनका जन्म भी बिहार में हुआ था। आज यह अभिनेत्री बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। एक समय था जब सोनाक्षी अपने मोटापे की वजह से ट्रोल होते रहती थी लेकिन आज उनकी गिनती फिट एक्ट्रेस में होती है।


नेहा शर्मा –
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा का जन्म बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था। उनके पिता कांग्रेस के नेता हैं और नेहा ने राजनीति छोड़कर फिल्मों का रास्ता चुना और वह सफल भी हुईं। नेहा ने 2007 में तेलुगू फिल्म ‘चिरुता’ से उनकी फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड फिल्मों में उन्हें मोहित सूरी की फिल्म ‘क्रूक’ से ब्रेक मिला था।


नीतू चंद्रा –
नीतू चंद्रा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों से ही पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दिया था। उसके बाद वह कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों में नजर आई। ‘गरम मसाला’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘रण’, ‘वन टू का फोर’, ‘नो प्रोब्लम’, ‘ओए लकी, लकी ओए’, ‘अपार्टमेंट’ जैसी फिल्मों में वह अभिनय कर चुकी हैं।

संदली सिन्हा –
संदली सिन्हा की दमदार एक्टिंग और मासूम चेहरे से रातोंरात उनका करियर चमक गया था। उनका का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। संदली की पहली फिल्म ‘तुम बिन’ के बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। संदली सिन्हा अब करोड़ों का बिजनेस संभाल रही हैं।