PHOTOS : ये 7 तरह के Kiss रिलेशनशिप को बनाते हैं और भी मजबूत, जानें हर एक किस का मतलब

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – रिलेशनशिप में किस के बहुत मायने होते है। हालांकि प्यार का इजहार करने का सबका अपना अलग तरीका होता है। कोई अपने प्यार का इजहार जता कर करता है तो कोई चॉकलेट या गिफ्ट्स देकर अपने प्यार का इजहार करता है। जिसमें कुछ लोग तो सिर्फ किस के माध्यम से ही अपने जज्बातों को जाहिर करते हैं फिर चाहे वो फ्लाइंग किस या शरीर के विभिन्न अंगों पर किस करके ही क्यों न हो।

रिलेशनशिप में हग,किस कर प्यार का इजहार करना बहुत जरुरी होता है। तभी रिश्ते मधुर बने रहते है। समय-समय पर अपने पार्टनर से चिपकना उसे किस करना ये सारी चीज़ें रिलेशनशिप में अच्छी मानी जाती है। इससे प्यार बढ़ता है। अपने पार्टनर को किस करने का तरीका सबका अपना अलग होता है। हालांकि इसके कई मतलब होते है। जैसे हर एक किस करने के तरीके अलग होते है वैसे ही हर एक किस की कहानी अलग होती है।

माथे पर किस –
माथे पर किस करने का मतलब अपने पार्टनर के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है। अक्सर लोग इमोशनल मोमेंट पर इसे करना पसंद करते हैं। माथे पर किस करना पार्टनर के प्रति सच्चा प्यार को भी दर्शाता है।

हाथों पर किस करने का मतलब –
किसी के प्रति अपनी पसंद का इजहार करने के लिए हाथों पर किस कर सकते हैं। इसके अलावा यह विश्वास का भी प्रतीक भी माना जाता है।

फ्लाइंग किस का मतलब –
फ्लाइंग किस अक्सर अलविदा या गुड लक कहने के लिए किया जाता है। फ्लाइंग किस भी रिश्ते को मजबूत बनाने में काफी कारगर होती है। जिसमें अपने अपने पार्टनर के आलावा बेस्ट फ्रेंड को भी कर सकते है।

होंठों पर किस –
ये आपके प्यार के जुनून को दर्शाता है। ये प्यार को जताने का बेहतरीन तरीका है। ज्यादातर लोग होठों पर किस कर अपने प्यार का इजहार करते है।

कानों पर किस –
सेक्सुअल इंटेंशन को जताने के लिए कान पर किस करते हैं। हालांकि इसका प्रभाव पूरी तरह किस करने वाले के इरादे पर निर्भर करता है। अगर दोनों के इरादे एक हो तो यह किस किसी भी पार्टनर के लिए सही साबित होती है।

कॉलरबोन पर किस –
कॉलरबोन पर किस करना अंतरंगता को दर्शाता है। शारीरिक आकर्षण को जताने का यह अच्छा तरीका है।