Photos तारा सुतारिया मालदीव पहुंचते ही हुई बोल्ड, ब्लैक मोनोकिनी में आई नजर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों मालदीव में है। वह आखिरी बार फिल्म ‘मरजावां’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह नजर आये थे।

अपने काम से ब्रेक लेकर तारा इन दिनों मालदीव पहुंची है। वह वहां वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। तारा मालदीव पहुंचते ही बोल्ड हो गयी। उन्होंने मालदीव से अपने फैंस के लिए फोटो शेयर की है। जिसमें वह काफी बोल्‍ड नजर आ रही है।

तारा द्वारा शेयर की गयी फोटो अब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह ब्‍लैक मोनोकिनी में दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने सिर पर बड़ी हैट लगाई हुई हैं। तारा सुतारिया की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

इस फोटो को अब तक 6.33 लाख से अधिक लाइक्‍स मिल चुके हैं। इंस्टा पर तारा के 3.6 मिलियन फोल्लोवेर्स है। तारा आये दिन अपनी खूबसूरत और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

काम की बात करें तो तारा अपनी अगली फिल्‍म तड़प में नजर आएंगी। इस रोमांटिक एक्‍शन फिल्‍म में उनके साथ अहान शेट्टी लीड रोल में होंगे। अहान शेट्टी सुनील शेट्टी के बेटे हैं और इस फिल्‍म से वह बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रहे है।

.