PHOTOS : अब तक ‘इन’ बॉलीवुड स्टार्स पर लग चुके हैं ‘छेड़छाड़-रेप’ के आरोप

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स है जिन पर छेड़छाड़ और रेप के आरोप लगे है। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने ये दावा किया है कि वहां उनके साथ सेक्सुअल हैरेंसमेंट, छेड़छाड़ या कास्टिंग काउच जैसे घटनाएं ज्यादा होती है। जिसकी वजह से वह अपने आपको बॉलीवुड में सुरक्षित महसूस नहीं करती है। एक बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड में ऐसे ही कुछ नामी स्टार्स रहे हैं जो रेप और छेड़छाड़ के चलते जेल की हवा खा चुके हैं।

शाइनी आहूजा –
फिल्म गैंगस्टर से लोगों की नजरों में आए एक्टर शाइनी आहूजा को नौकरानी का रेप करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। नौकरानी का आरोप था कि शाइनी ने उसका रेप किया और शिकायत न करने की धमकी भी दी। जिसके बाद उन्हें जेल भी हुई।

मधुर भंडारकर –
मधुर भंडारकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं। उनके ऊपर मॉडल प्रीति जैन ने रेप का आरोप लगाया था लेकिन उनके खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं हुआ जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

आदित्य पंचोली –
बॉलीवुड एक्टर अदित्य पंचोली पर आरोप था कि उन्होंने अपनी मेड के साथ रेप किया। यही नहीं, उन पर उनकी पूर्व प्रेमिका पूजा बेदी की नौकरानी के साथ भी रेप करने का आरोप लग चुका है। खबरें ऐसी भी है कि उन्होंने अपनी 15 साल की नौकरानी को फिल्मों में चान्स दिलाने के बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे।

अंकित तिवारी –
सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘सुन रहा है ना तू रो रहा हूं मैं’ को अपनी आवाज देने वाली गायक अंकित तिवारी को भी पुलिस रेप के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। अंकित पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि वे एक साल से उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे।

इंद्र कुमार –
बॉलीवुड एक्टर इंद्र कुमार पर 23 साल की एक मॉडल ने रेप का आरोप लगाया था। और मुंबई के वरसोवा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई। लड़की का कहना था कि वह इंद्र की गर्लफेंड है और इंद्र उसे सिगरेट से जलाया करता था। बाद में पुलिस की जांच पड़ताल में इंद्र को दोषी पाया गया था। हालांकि इंद्रा कुमार आज हमारे बीच नहीं है।

अभिजीत भट्टाचार्य –
जाने-माने बॉलीवुड पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य के ऊपर एक लड़की ने दुर्गा पूजा समारोह में उसके साथ छेड़छाड़ करने का इल्जाम लगाया था और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।