Photos: शाहरुख खान की बेटी सुहाना को मिली पहली फिल्म, सामने आई तस्वीरें

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – शाहरुख खान की बेटी सुहाना हमेशा चर्चा में बनी रहती है। सुहाना इंडस्ट्री के सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। वह अक्सर पार्टियों में अपने दोस्तों के साथ नज़र आती है। सुहाना के फैंस फोल्लोविंग भी बहुत है। हर कोई चाहता है सुहाना बॉलीवुड में जल्द से जल्द डेब्यू करे। खबरें की माने तो अब वो वक़्त आ गया है। जब आप सुहाना को फिल्मों में देख्नेगे। दरअसल सुहाना फिल्मों में डेब्यू कर रही है।

हाल ही में इस फिल्म में सुहाना की एक झलक लीक हुई है। हालांकि ये कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं होगी। हाल ही में सुहाना खान के एक फैनक्लब ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना खान ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं, वो किसी गाड़ी में बैठी हैं और कैमरे की तरफ देख रही हैं। सुहाना के फैन क्लब ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि ‘सुहाना की आने वाली शॉर्ट फिल्म का एक शॉट’! हालांकि ये खबर सच है या झूठ अभी तक कुछ साफ़ नहीं हो पाया है।

https://www.instagram.com/p/ByrHCXwlZv_/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BymKi3CFrYn/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bymzp5slZ9k/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक शार्ट का सीन है। इस शॉर्ट फिल्म को सुहाना के दोस्त स्कूल में बना रहे हैं। खबरें ये भी है कि फिल्म को लेकर वह तैयार है। जल्द ही सुहाना बॉलीवुड में भी एंट्री ले सकती हैं। इन दिनों शाहरुख की लाडली सुहाना यूके में पढ़ाई कर रही है।

सुहाना ने हमेशा से ही थियेटर और फिल्मों को लेकर अपना रूझान दिखाया है। बीते साल शाहरूख सुहाना की परफॉर्मेंस देखने के लिए उनके कॉलेज भी पहुंचे थे। सुहाना अक्सर अपने कॉलेज में कई एक्टिविटिज़ में हिस्सा लेती हैं।

https://www.instagram.com/p/Byo-D96l0HH/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BynQzOLlcrj/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/ByoqyM1lDy4/?utm_source=ig_web_copy_link