Photos : फैशन के चक्कर में पैंट पहनना ही भूल गई प्रियंका चोपड़ा, जमकर हुई ट्रोल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। प्रियंका ने भले अपना बसेरा हॉलीवुड में ही क्यों न बसा रखा हो लेकिन उनका दिल तो बॉलीवुड में ही है। प्रियंका जल्द अपनी फिल्म स्काई इज पिंक में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली है। हालही में प्रियंका फिल्म की प्रमोशन करते नजर आई।

https://www.instagram.com/p/B29hmSYHjvd/?utm_source=ig_web_copy_link

हालांकि इस दौरान वह अपने ड्रेस को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो गयी। प्रमोशन के दौरान प्रियंका दो लुक में नजर आई। एक में वह ट्रेडीशनल साड़ी में नजर आई। जबकि वेस्टर्न लुक में प्रियंका डार्क कलर के ब्लेजर में दिखी। फैंस को प्रियंका का यह लुक पसंद नहीं आया। जिसके बाद यूजर्स ने उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल प्रियंका का डार्क कलर के ब्लेजर वाली फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में उनका लुक बेहद बोल्ड है। फोटो में साफ़ दिख रहा है कि पीसी मीडिया के सामने पोज दे रही है। इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा है कि ‘मैडम पैंट पहनना ही भूल गई। जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि कितनी अजीब लग रही है।

https://www.instagram.com/p/B2zixPVge6L/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

इन दिनों और भी कई एक्ट्रेस की फोटोज वायरल हो रही है। जिसमें अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम शामिल है। बात करें आलिया भट्ट की तो हाल में ही वह एक अवॉर्ड शो में सिल्वर कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची थी। भले ही आलिया की ड्रेस की कीमत लाखों में हो लेकिन वह अपने हेयरस्टाइल को लेकर ट्रोल हो गई। एक यूजर ने लिखा है कि ‘बिल्कुल पागल लग रही है बाल ऐसे जैसे centre shock chewing gum खा लिया हो।’

https://www.instagram.com/p/B26sR6-pwUs/?utm_source=ig_web_copy_link