Photos : फिर एक बार जान्हवी कपूर ने ढाया कहर, देखें तस्वीरें

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस और धड़क गर्ल जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इसके साथ ही हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो ना सिर्फ खूबसूरत नजर आ रही हैं बल्कि उनकी कातिल अदाएं फैंस को दीवाना भी बना रही है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘सफेद सूट में जेट लैग पैंट से लड़ते हुए’

 

 

इन तस्वीरों में जान्हवी बेहद अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें खूबसूरत बताया तो किसी ने उन्हें हॉट। फोटोज में जान्हवी ने सफेद सूट के साथ न्यूड मेकअप किया है। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने अपने एक हाथ में गोल्डन कलर का ब्रेसलेट कैरी किया है। जो उनके लुक पर काफी यूनिक दिख रहा है। जान्हवी जल्द अपनी आने वाली फिल्म ‘द कारगिल गर्ल’ और ‘रूही आफजा’ के अलावा करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी नजर आएंगी।

visit : punesamachar.com