Photos: अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने शेयर की ‘ऐसी’ तस्वीर,किया प्यार का इजहार

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपना 34वां बर्थडे मनाया। इस बीच सबकी नज़र मलाइका अरोड़ा पर था। सब यह जानना चाहते थे मलाइका किस तरह अर्जुन को बर्थडे विश करेगी। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। उन्होंने अर्जुन कपूर के इस खास दिन पर उनकी तस्वीर शेयर कर एक मैसेज लिखा। मलाइका ने तस्वीर शेयर की लिखा है कि, “crazy, insanely funny” and “amazing” and wrote: “Happy birthday my crazy, insanely funny and amazing Arjun Kapoor. Love and happiness always.”

अर्जुन और मलाइका इस तस्वीर में बेहद प्यार से एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर देख के लगता है कि कहीं दोनों हॉलिडे मानाने गए तब की है। तस्वीर में दोनों बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे है। इस तस्वीर को अब तक लाखों लोगों ने पसंद किया है। मलाइका और अर्जुन की इस तस्वीर पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ का कांटा अभी भी उनकी उम्र के फासले पर अटका है।

इस बीच सोनम ने भी अर्जुन कपूर के बर्थडे पर दो फोटो शेयर की है। इनमें से एक बचपन की तस्वीर थी और एक अभी की। बता दें कि अर्जुन कपूर अनिल कपूर की फैमिली खासकर सोनम के काफी करीब हैं। अर्जुन कपूर की बहनों अंशुला, जान्हवी ने भी तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया।