Photos : अर्जुन-मलाइका ने ऐसे मनाया वेलेंटाइन डे, शेयर किये ‘ये’ खास फोटो

मुंबई: समाचार ऑनलाइन – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक है। पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों इस वजह से लगातार सुर्खियों में भी रहते है। आज वेलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने इस खास दिनों को खास अंदाज में सेलिब्रेट भी किया। वेलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने अपने होटल के कमरे की एक फोटो शेयर की जिसमें उनकी टेबल पर क्यूट लव सेंटरपीस रखा हुआ है।

जिसमें एक लड़का लड़की नजर आ रहे हैं और वो लड़की को हार्ट दे रहा है जिसपर ‘लव’ लिखा है, वहीं लड़की के हाथ में गुलाब का फूल है। इसके साथ ही चॉकलेट डिप्ड स्ट्रॉबेरीज भी रखी हैं।

इधर मलाइका ने एक और फोटो शेयर की जिसमें टेबल पर गुलाब के फूल, मोमबतियां, स्ट्रॉबेरीज और नारियल पानी रखा है। यह तस्वीर मुंबई के लीला होटल की है। मालूम हो कि एक दूसरे के लिए अपने प्यार के इजहार के बाद यह पहली बार है जब दोनों वेलेंटाइन डे साथ में सेलिब्रेट कर रहे हैं। पिछले साल जून में अर्जुन के बर्थडे के मौके पर मलाइका ने अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देते हुए दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। उन्होंने अर्जुन का हाथ थामे फोटो पोस्ट की थी और इस मौके पर दोनों साथ में छुट्टियां मनाने गए थे। पता हो कि अर्जुन उम्र में मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं हालांकि उम्र के फासले का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता।
https://www.instagram.com/p/B8be7vDBJHh/?utm_source=ig_web_copy_link