PHOTO : जब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को साली ने किया KISS 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल उनकी आने वाली फिल्म ’83’ को लेकर वह व्यस्त है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नज़र आएगी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर को उनकी साली किस करते हुए नज़र आ रही है। ये तस्वीर लंदन से सामने आया है।

दरअसल रणवीर और दीपिका इन दिनों लंदन में अपनी फिल्म ’83’ की शूटिंग कर रहे है। इस बीच रणवीर द्वारा स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन मानाने का तस्वीर सामने आया है। फोटो में अभिनेता रणवीर सिंह अपनी बहन ऋतिका और साली अनीशा पादुकोण के साथदेखने को मिल रहे हैं और इसमें रणवीर बहन ऋतिका और साली अनीशा के बीच बैठे हुए हैं। दोनों ही रणवीर को इस दौरान किस कर रही हैं। 
यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रणवीर द्वारा रक्षाबंधन के खास मौके पर अपनी बहन के साथ एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की गई है। इस बचपन की तस्वीर में रणवीर सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं, तो वहीं ऋतिका लहंगे-चोली में क्यूट नजर आ रही हैं।