Photo Viral : समंदर किनारे बेहद रोमांटिक मूड में दिखें विराट-अनुष्का

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – कप्तान विराट कोहली समेत इंडियन टीम वेस्टइंडीज दौरे से भारत वापस आ गई है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज़ में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद अब विराट कोहली रिलैक्स के मूड में नज़र आ रहे है। विराट ने हालही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। जिसमें विराट के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही है। दोनों कभी रोमांटिक अंदाज में लग रहे है।

तस्वीर में विराट अनुष्का के ऊपर लेटे हुए नजर आ रहे है। इस दौरान अनुष्का ने ब्लैक बिकिनी पहन रखी है। वहीं विराट शर्टलेस नजर आ रहे है। इस फोटो को महज 4 घंटे में 26 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।  तस्वीर में दोनों के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। विराट और अनुष्का शर्मा की शानदार ट्यूनिंग तस्वीर में साफ नजर आ रही है। वेस्टइंडीज़ में शानदार प्रदर्शन करने के बाद विराट कोहली का ध्यान अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज पर है।