मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फैंस के दिलों में राज करते है। फैंस को उनका ऐटिटूड बेहद पसंद है। सलमान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शर्टलेस फोटो शेयर किया है। जिसे देख फैंस फ़िदा हो गए है। उनके इस फोटो को अब तक मिलियन लोगों ने लाइक किया है। सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। उनकी पॉपुलैरिटी उनकी फिल्म रिलीज से पता चलता है। हालही में रिलीज हुई सलमान की फिल्म ‘भारत’ के फर्स्ट डे कलेक्शन से पता चलता है। फैंस उनके फिल्म के लिए बेसब्री से इंतिजार करते है।
https://www.instagram.com/p/Bm58rd8gA73/?utm_source=ig_web_copy_link
वैसे तो सलमान खान हमेशा ही अपनी फिटनस को तवज्जो देते आए हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सलमान जिम में काफी एक्टिव नज़र आ रहे है। हाल ही में सलमान ने अपना एक वर्कआउट विडियो शेयर किया था, जिसमें वह दो लोगों को को इक्विपमेंट पर बिठाकर एक्सर्साइज करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी हॉट बॉडी फ्लॉन्ट की है। सलमान द्वारा शेयर की गई शर्टलेस फोटो में उनकी फिट बॉडी और ऐब्स नजर आ रहे हैं।
इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि ‘वो मेरे पीछे वायर किस चीज का है? क्या आप बता सकते हैं?’ बस यही था कि उनके फैंस के कमेंट आने शुरू हो गए। सलमान के इस कैप्शन से ज्यादा लोगों का ध्यान सलमान की बॉडी ने अपनी ओर खींचा है और वे सलमान के इस फोटो पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BescJn0gP8G/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/Bn5ycBrF5_5/?utm_source=ig_web_copy_link
एक यूजर ने लिखा है कि ‘आपकी उम्र भले ही 52 साल हो लेकिन बॉडी 22 साल के लड़के की है। वहीं कुछ फैंस ने सलमान की इस फोटो पर ‘कड़क भाई’, ‘रनिंग मशीन’ और ‘भाई इज बैक’ तक लिखा। फिल्म ‘भारत’ के बाद अब सलमान ‘दबंग 3’ में नजर आएंगे।
https://www.instagram.com/p/Bxz7v5oH32e/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/BwKQ9myHEfe/?utm_source=ig_web_copy_link