PHOTO : OMG! चेन्नई में समुद्र से उठीं नीली लहरें, तस्वीरें देख हैरान रह जायेंगे आप

चेन्नई : समाचार ऑनलाइन – चेन्नई में समुद्र से उठीं नीली लहरें की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जो वाकय में हैरान कर देने वाली है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में समुद्र से उठ रही लहर नीले रंग की दिखाई दे रही है। तस्वीरें देख सब हैरान है। लोगों का कहना है कि समुंद्र के अंदर अचानक बिना लाइट के पानी नीले रंग की कैसे दिख सकती है। हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसे अपने आँखों से देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी तस्वीरें भी खींची। जिसके बाद यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। जिससे देख लोग हैरान है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये तस्वीरें रविवार रात की बताई जा रही हैं। इस दौरान चांद की रोशनी समुद्र की लहरों पर पड़ी, जिससे पानी नीले रंग का हो गया। वहां मौजूद लोग यह नजारा देख हैरान रह गए।

इसे विज्ञान क्या कहता है –
विज्ञान में नीली तरंगों या नीली ज्वार की घटना को बायोलुमिनेसेंस कहा जाता है। यह बायोल्यूमिनसेंट फाइटोप्लांकटन नाम के एल्गी यानी शैवाल के कारण होता है। जैसे-जैसे लहरें तट से टकराती हैं, ये फाइटोप्लांक्टन अपनी केमिकल एनर्जी को इलेक्ट्रिक एनर्जी में बदलते हैं, जिससे लहरों पर नीली चमक दिखती है। इसे आम भाषा में ‘सी स्पार्कल’ भी कहते है।