Photo : मस्कुलर बॉडी में दिखे बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल अजय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे है। फोटो में अजय खिड़की से बाहर झाकते नजर आ रहे है। इस दौरान उनका बॉडी काफी मस्कुलर दिख रहा है। वैसे तो अजय सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन कुछ वक्त से वह पहले से ज्यादा एक्टिव दिखाई दे रहे है।

अजय अपने फैंस के लिए बीच-बीच में फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हैं। वायरल हो रहे फोटो में अजय सामने से नहीं बल्कि पीछे से नजर आ रहे हैं। फोटो में उनका शानदार फिजीक नजर आ रहा है। इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे है। जिसे अब तक करीब 4 लाख लोगों ने पसंद किया है। अजय के फिल्मों की बात करें तो हालही में वह ‘दे दे प्यार में’ में नज़र आये थे। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू नजर आई थी। अब जल्द वह तानाजी: द अनसंग वॉरियर में नज़र आएंगे।