ओफ्, ये बोल्ड अंदाज.. रिया सेन से नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं 

मुंबई. ऑनलाइन टीम  
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन  ने बॉलीवुड में कम ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के दम पर उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल भी रह चुकी हैं।  सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रिया सेन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।  एक्ट्रेस रिया सेन को उनके बोल्ड अंदाज और स्टाइल के लिए जाना जाता है।

रिया सेन का जन्म 24 जनवरी 1981 कोलकाता में हुआ था। उनकी नानी सुचित्रा सेन, मां मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन भी हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियां रही हैं। उन्होंने अपना अभिनय करियर वर्ष 1991में फिल्म विषकन्या में एक बाल कलाकार के रूप में शुरू किया, लेकिन उनको अपने फिल्म कैरियर की पहली व्यावसायिक सफलता सन् 2001 में एन. चंद्रा द्वारा दिग्दर्शित कम बजट वाली सेक्स कॉमेडी हिन्दी फिल्म स्टाइल में मिली।

सोलह साल की उम्र में जब रियाने फाल्गुनी पाठक के संगीत विडियो याद पिया की आने लगी में काम किया, तब पहली बार उनको एक मॉडल के रूप में पहचाना गया। तब से वह संगीत वीडियो, टेलिविजन विज्ञापनों, फैशन शो में और पत्रिका के आवरण पर दिखाई देने लगी। रिया ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है और ऐड्स (AIDS) के प्रति जागरुकता फैलाने वाले एक संगीत विडियो में आयी, जिसका लक्ष्य लोगों के बीच इस बीमारी के बारे में बडे पैमाने में फैली गलतफ़हमियां को दूर करने का था। उन्होंने बाल नेत्र-चिकित्सा के लिया धन जुटाने में भी मदद की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सबसे ज्यादा जिस घटना के लिए सुर्खियों में रही वो था अश्मित और उनका का एमएमएस। जिसे किसी ने ऑनलाइन लीक कर दिया। जिसके कारण उनके करियर पर ब्रेक लग गया। 2005 में आई वाशु भगनानी की फिल्म सिलसिले के दौरान रिया और अश्मित एक दूसरे के करीब आए थे। रिया ने बॉलीवुड में तकरीबन 30 फिल्में की हैं। रिया सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।  सोशल मीडिया पर रिया काफी लोकप्रिय हैं और फैन्स उनके हर स्टाइल को फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज अपलोड कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।