पुणे में पेट्रोल 100 के पार

पुणे: पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम देश के लिए चिंता का विषय है। इसके बढ़ते दाम ने सामान्य जनता के रातों की नींद उड़ा रखी है। इसपर विरोधियों ने सरकार को घेरने का प्रयत्न किया है, लेकिन अब इसपर विवाद शुरू हो गया है कि केंद्र का टेक्स ज्यादा है या राज्य का टेक्स ज्यादा है। इन सबको देख कर तो ऐसा लग रहा है कि सामान्य लोगो की समस्या का हल मिलने वाला नहीं है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आधी रात से पुणे में पेट्रोल ने 100 पार कर लिया है।

दिल्ली का रेट (प्रतिलीटर रुपयो में)

पेट्रोल – 90.58

डीजल – 80.97

पुणे का रेट (प्रतिलीटर रुपयो में)

पेट्रोल – 96.62

पॉवर पेट्रोल – 100.31

डीजल – 86.36

सीएनजी – 55.50

किसने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि पेट्रोल डीजल के बढते दाम की जिम्मेदार कांग्रेस की पिछली सरकार है। कांग्रेस ने पर्यायी इंधन के लिए कोई काम नही किया है। अगर इस पर काम होता तो पेट्रोल डीजल पर भार कम होता। इसपर पर सोशल मीडिया पर बहुत आलोचना हुई। कांग्रेस ने भी इस पर खबर ली थी। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस के समय में ही तेल गोदाम ढूंढा गया था। बॉम्बे हाई इसका उदाहरण है।