खरी खोटी ! उन्होंने तृणमूल छोड़ दिया तो चलेगा; चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने दिखाया दम 

कोलकाता, 5 दिसंबर : पश्चिम बंगाल में आने वाले कुछ महीनों में विधासभा का चुनाव होगा।  इसे देखते हुए तृणमूल कांग्रेस में हलचल शुरू हो गई है।  एक विधायक पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके है जबकि कुछ दिनों पहले पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और ममता बनर्जी के मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पद से इस्तीफा दे दिया था।  उन्हें समझाने में सफल रही ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं को हड़काया है।

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी के किसी नेता का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल है , विरोधी दल के संपर्क में है वह पार्टी छोड़ने के लिए आजाद है।  ममता के नाम नहीं लिए जाने के बावजूद उनका इशारा नाराज नेता शुभेंदु अधिकारी की तरफ था।  इस दौरान कई विधायक मच पर मौजूद थे।

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ ममता बनर्जी ने  बैठक की थी।  इसमें उन्होंने कहा  था कि एक नेता जाते है  तो हम उनके जैसा लाख नेता बना सकते है। ममता ने शुभेंदु के पिता और पुरबा मेदिनापुर के टीएमसी प्रमुख और कांथी के सांसद शिशिर अधिकारी से चर्चा की है।  उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधि रोकने और जिला संगठन का विरोध रोकने के लिए कहा है।  शिशिर  ने इस पर कार्रवाई करने का  आश्वासन दिया है।

किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली कुच किया है।  केंद्र सरकार के साथ चर्चा का पांचवां दौर आज होगा।  8 दिसंबर को देशव्यापी बंद बुलाया है।  ममता बनर्जी ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।  8 दिसंबर को मध्य कोलकाता के महात्मा गांधी के पुतले के सामने तीन दिवसीय धरना आंदोलन करने का आदेश ममता ने तृणमूल के किसान संगठनों को दिया है।