मन की शांति है जरुरी, मन शांत रखने के लिए अपनाये ये 5 आसान उपाय 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – आपका मन ही आपका सबकुछ है. मन अच्छा महसूस कर रहा तो दुनिया आपके लिए अच्छी है. इसलिए मन का जीवन में खास महत्व है।  गीता में भी श्रीकृष्ण ने कहा है मनुष्य का मन उसके मोक्ष और बंधन का कारण है. सफलता हासिल करने के लिए मन का मजबूत होना जरुरी है. मन को मजबूत करने के कुछ खास उपाय है।  आइये जानते है

सूर्य को जल चढ़ाये 

* नित्य सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाये।  ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा और आपको कार्यो में मन लगेगा।

गायत्री मंत्र का जाप 

* नित्य नियम से गायत्री मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.
गायत्री मंत्र 
* ॐ भूर्भुव: स्व:
तस्यवितुर्वरिनयम
भर्गो देवस्य: धीमहि
धियो यो न: प्रचोदयात
सदा जीवन और सात्विक आहार लें 
* धार्मिक मान्यता है कि मन की शांति के लिए सात्विक आहार लेना जरुरी है. सात्विक आहार लेने से हमारे मन में बुरे ख्याल नहीं आते है और ध्यान नहीं भटकता है.
एकादशी व्रत करे 
* मन की शांति के लिए एकादशी का भी व्रत किया जाता है. इसके कई फायदे है. यह व्रत हर महीने में दो बार पड़ता हैं. इस दिन चावल का सेवन नहीं करे.
भगवान का ध्यान करे 
* नित्य भगवान का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से मन शांत रहता है और सभी कार्यो में सफलता मिलती है।