PDCC Election Results | पुणे जिला बैंक के चुनाव में अजित पवार को बड़ा झटका? भाजपा के प्रदीप कंद जीते, राष्ट्रवादी के गढ़ में जीत दर्ज, जानें किसे कितना मिला वोट

पुणे : PDCC Election Results | राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) छोड़कर भाजपा में गए प्रदीप कंद (Pradeep Kand) पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार (ajit pawar) ने कहा था कि ‘ गद्दारों को उसकी जगह दिखा दें’। इसलिए इस बहुचर्चित चुनाव पर पूरे जिले की नजर थी। इसमें प्रदीप कंद ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के  सुरेश घुले (Suresh Ghule) को जिला बैंक के क वर्ग सहकरी बैंक व पतसंस्था गुट में 12 वोटों से हराया। (PDCC Election Results)

मुलशी, हवेली के साथ-सथ इस गुट में भी सुरेश घुले जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति की हार से माना जा रहा है कि अजित पवार को बड़ा झटका लगा है।

प्रदीप कंद को 405 तो सुरेश घुले को 391 वोट मिले हैं। खास बात यह है कि पवार के बारामती में कंद को निर्णायक 52  वोट मिलने से कंद को जीत मिल पाई है। प्रदीप कंद की जीत से भाजपा ने जिला बैंक में प्रवेश किया है।

पुणे जिला मध्यवर्ती बैंक के चुनाव में इसबार प्रस्थापिर पुराने संचालक को हार का सालना करना पद्‌आ है। लगातार 22 वर्ष संचालक रहे और पूर्व अध्यक्ष आत्माराम कलाटे और 15 वर्ष संचालक रहे प्रकाश म्हस्के को भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

मुलशी तालुका मतदार संघ के मतगणना में आत्माराम कलाटे को 17 वोट मिले वही सुनील चांदेरे को 28 वोट मिले हैं।

हवेली तालुका अ वर्ग प्रतिनिधि गट में पिछले 3 चुनाव में जीतनेवाले प्रकाश म्हस्के चौथी बार जाने के लिए तैयार थे। हालांकि उनका सपना पूरा नहीं हो पाया। राष्ट्रवाई कांग्रेस अंतर्गत हुए इस भिड़ंत में विकास दांगट को 73 वोट मिले वहीं प्रकार म्हस्के को 59 वोट मिले। दांगट ने म्हस्के को 14 वोट से हराया। पुणे जिला सहकारी बैंक ( (PDCC Election Results)) के 21 सीटों में से 14 सीट पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। वहीं 7 सीटों के लिए 2 जनवरी को मतदान हुआ था।