PCMC में कथित घोटाले की शिकायत करने के लिए सांसद बारणे ईडी के दिल्ली कार्यालय गए 

पुणे (Pune News) : पिंपरी -चिंचवड़ मनपा (PCMC) के कथित घोटाला मामले (Alleged Scam Case) में दिल्ली (Delhi) जाकर ईडी (ED) से शिकायत की गई है।  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Smart City Project) में 700 करोड़ रुपए का घोटाला होने का आरोप सांसद संजय राऊत (MP Sanjay Raut) ने लगाया था।  इसकी शिकायत दर्ज (PCMC) कराने के लिए शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे (Shiv Sena MP Shrirang Barne) दिल्ली के ईडी कार्यालय गए है।

मनपा के स्मार्ट सिटी योजना में 700 करोड़ का घोटाला (Scam) होने का आरोप शिवसेना दवारा लगाया जा रहा है।  कहा जा रहा है कि शहर का विकास नहीं हुआ है।  यहां भ्रष्टाचार (Corruption) करने लायक वातावरण तैयार किया जा रहा है।  इस भ्रष्टाचार में स्थानीय पदाधिकारी बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार कर रहे है।
कांट्रेक्टर केवल नाम के लिए रह गए है।  पिंपरी-चिंचवड़ मनपा (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) में स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।  यह जानकारी सांसद श्रीरंग बारणे (MP Shrirang Barne) ने पत्रकारों से बात करते  हुए दी।

 

 

———————————————————————————————————————————————

 

Nawab Malik | समीर वानखेड़े मोदी से भी आगे चले गए; 1 लाख की पैंट, 70 हज़ार रुपए की शर्ट, 20 लाख रुपए की घड़ी, नवाब मलिक का चौंकाने वाला खुलासा

Kirit Somaiya | पवार परिवार के दामाद मोहन पाटिल का करोड़ों का लेन-देन; किरीट सोमैया का आरोप

मुंबई (Mumbai News) : भाजपा (BJP) के नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने अजित पवार (Ajit Pawar) पर और उनके परिवार पर आरोप लगाया है। ठाकरे सरकार (Thackeray Government) में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आर्थिक लेनदेन आश्चर्य करनेवाला है। इसके अलावा पवार परिवार के दोस्त, बिल्डर की ओर से अजित पवार और उनके परिवार के खाते में करोड़ों रुपये की बेनामी आवक होने की जानकारी किरीट सोमैया ने दी है। साथ ही मोहन पाटिल (Mohan Patil) जरंडेश्वर शूगर फैक्ट्री (Jarandeshwar Sugar Factory) के मालिक हैं। पवार परिवार के दामाद और अन्य सदस्यों के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर होने की चौंकानेवाली जानकारी सोमैया (Kirit Somaiya) ने ट्विटर के माध्यम से दी है।