PCMC Recruitment 2022 | पिंपरी चिंचवड मनपा में मेगा भर्ती! 4292 पदों पर होगी भर्ती

पिंपरी : पिंपरी चिंचवड मनपा (Pimpri Chinchwad Municipal Corporation) में मेगा भर्ती (PCMC Recruitment 2022) होने जा रहा है। मनपा का ‘ब’ वर्ग में समावेश हुआ है। मनपा का नया आकृतिबंध तैयार किया गया है। ऐसे में राज्य सरकार (State Government) द्वारा डायरेक्ट सेवा में अलग-अलग पदों पर भर्ती को मान्यता दी है। राज्य सरकार द्वारा पदों की भर्ती (PCMC Recruitment 2022) के लिए अनुमति देने के बाद 4292 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया मनपा खुद चलाएगी।

 

मनपा में समय पर वैकेंसी (Vacancy) निकाली जाती है। 14 दिसंबर को मनपा की वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर प्रशासकीय खर्च 35 प्रतिशत के अंदर रहे इसका ध्यान आयुक्त रखें, ऐसी सूचना नगर विकास विभाग (Urban Development Department) ने मनपा को दी है। इसलिए मनपा जल्द ही नौकरी भर्ती (Recruitment) करेगा। इस दृष्टि से प्रशासन विभाग (Administration Department) ने तैयारी शुरू की है। निजी संस्था के माध्यम से भर्ती करने से बहुत धांधली का मामला सामने आता है।

 

इसलिए मनपा खुद यह प्रक्रिया चलाएगी, यह जानकारी मनपा प्रशासन (Municipal Administration) के उपायुक्त सुभाष इंगले (Deputy Commissioner Subhash Ingle) ने दी है। मनपा की ओर से मेडिकल, स्वास्थ्य, इलेक्ट्रिसिटी, जलापूर्ति विभाग में भर्ती की जाएगी। इसमें क्लर्क, प्रशासन अधिकारी, अभियंता और अन्य आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती (PCMC Recruitment 2022 ) की जाएगी।

 

 

Girish Mahajan | गिरीश महाजन का पलटवार; कहा- ‘एकनाथ खडसे का दिमाग खराब हो गया…’

Eknath Khadse | एकनाथ खडसे की भाजपा पर जोरदार टिप्पणी; कहा- 40 साल तक मैं अच्छा था, राष्ट्रवादी में जाते ही…

Central Railway | पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी मध्य रेल को प्रतिष्ठित पर्यावरण और स्वच्छता शील्ड

Maharashtra Police | दुखद! ट्रैक्टर और कार दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी की मौके पर मौत; 2 पुलिस गंभीर रूप से घायल