‘तुम्हारी वजह से ही पेशेंट वेंटिलेटर पर गया’ ऐसा कहते हुए डॉक्टर के साथ की मारपीट

पुणे : शुगर, बुखार और कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद ‘ तुम्हारी वजह से ही मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है’ ऐसा कहते हुए डॉक्टर के साथ मारपीट करनेवाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायालयीन कस्टडी में भेजा है। यह घटना इनामदार अस्पताल के कोविड 19 सेंटर में 25 मार्च को हुई।

आसिफ कादिर शेख (उम्र 33), जैद जुनैद घोडके (उम्र 20), अफाक आफताब फराश (उम्र 22) और अजिंक्य दत्तात्रय भांगे (उम्र 28, सभी नि. कोंढवा) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में डॉ सुहैल खान (उम्र 37, नि. कोंढवा) ने वानवडी पुलिस में शिकायत दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खान की कोंढवा में हॉस्पिटल है। इसका नाम सना हॉस्पिटल है। हमेशा की तरह 13 मार्च को 38 वर्षीय मरीज डॉक्टर के पास आया। वो दवाई लेकर गया। डॉक्टर ने उसे कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। लेकिन उसने टेस्ट नहीं कराया। दूसरे दिन वो फिर से अस्पताल आया। उस समय उसे बहुत बुखार था। साथ ही ब्लड शुगर भी बढा हुआ था। इसलिए उसे एड्मिट किया गया। उसका कोरोना टेस्ट किया गया। वो पॉजिटिव आया।

उसके अनुसार उसका इलाज शुरू किया गया। 21 मार्च को उसे इनामदार अस्पताल में बेड मिला तो उसे वहां भेजा गया। मरीज की जानकारी नहीं मिल रही है. उसे वेंटिलेटर पर रखा है, इतनी ही जानकारी अस्पताल में भी मिल रही है, ऐसा कहते हुए मरीज के रिश्तेदारो ने डॉ खान को इनामदार अस्पताल में बुलाया। इसके अनुसार डॉ खान 25 मार्च को रात के 10 बजे इनामदार अस्पताल आए। उन्होंने मरीज की जानकारी ली। डॉक्टर से मरीज की जानकारी ली। उसकी फाइल देखी। उसकी स्थिति सुधरते हुए दिख रही थी। नीचे आकर डॉ ने यह जानकारी मरीज के परिवार को दी। इसी समय आसिफ शेख और उसके तीन दोस्त आए। उन लोगों ने डॉ से मारपीट की शुरुआत कर दी, तुम्हारी वजह से ही पेशेंट वेंटिलेटर पर गया है ऐसा कहते हुए डॉक्टर को लात घूसे से पीटा। वानवडी पुलिस ने आसिफ शेख के साथ उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लिया।