मप्र में आंशिक बादल छाए

भोपाल (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं, जिससे उमस बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में बारिश हो सकती है। राज्य में रविवार की सुबह से आसमान पर बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है, जिससे उमस बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बौछारें पड़ी और बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश में बने चक्रवात व अरब सागर की ओर से आ रही नमी के कारण आगामी 24 घंटों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22, ग्वालियर का 22.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

visit : http://punesamachar.com